इंदौर| दुबई से मुंबई आ रही फ्लाइट में शुक्रवार देर रात डेढ़ बजे बोस्टन के एक यात्री को हार्ट अटैक अा गया। फ्लाइट में आ रहे इंदौर के होम्योपैथी डॉक्टर ए.के. द्विवेदी ने तत्काल उनका इलाज शुरू किया और लोगों की मदद से आधे घंटे तक सीपीआर देकर यात्री की जान बचा ली। फ्लाइट के मुंबई आने से पहले ही यात्री की हालत सामान्य हो गई। डॉ. द्विवेदी लंदन से दुबई, मुंबई होते हुए इंदौर आ रहे थे।
में होम्योपैथिक काॅन्फ्रेंस में शामिल होकर दुबई, मुंबई होते हुए इंदौर अा रहे थे, लेकिन फ्लाइट के मुंबई पहुंचने के 40 मिनट पहले ही बिजनेस क्लास में सफर कर रहे यात्री स्टीवन को सीने में दर्द हुआ, उल्टी हुई और मूर्छित हो गए। डॉ. वेदी ने बताया यात्री के लंग्स और हार्ट ने काम करना बंद कर दिया था। हार्ट रेट काफी कम होती जा रही थी और पल्स भी कमजोर हो रही थी। मरीज का अॉक्सीजन सैचुरेशन लेवल काफी कम हो गया था। ऐसे में सबसे पहले स्टाफ की मदद से यात्री को सीपीआर दिया। फ्लाइट में मौजूद मेडिकल उपकरणों की मदद से यात्री को आधे घंटे तक इलाज दिया तो वे काफी हद तक सामान्य स्थिति मंे आ गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Vfh2fG
No comments:
Post a Comment