Monday, October 21, 2019

सुरेंद्रनाथ सिंह का आरोप- लव जिहाद में एक विधायक व पूर्व विधायक शामिल हैं

भोपाल .बेटी भारती सिंह द्वारा परिवार पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रविवार को भाजपा के पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह खुलकर बोले। उन्होंने आरोप लगाया कि भोपाल में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद और पूर्व विधायक ध्रुवनारायण सिंह इस लव जिहाद में शामिल हैं। मेरी बेटी की तबीयत ठीक नहीं है। उसका चार साल से इलाज चल रहा है। यह मामला सामने आने के बाद से ध्रुवनारायण के समर्थक फेसबुक पर मेरा अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ध्रुव और मसूद दोनों बेटी की मदद कर रहे हैं। सुरेंद्रनाथ के आरोप लगाने के बाद उनके समर्थकों ने रविवार को भोपाल के 14 थानों के सामने धरना-प्रदर्शन किया।


उन्होंने कांग्रेस विधायक पर लव जिहाद को संरक्षण देने का आरोप भी लगाया। टीटी नगर और कमला नगर थाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। दोनों थानों में लिली अग्रवाल, चंद्रशेखर तिवारी, नजर खान, तुषार कुमार, सागर दत्ता, संजय सिंह, अनूप सिंह, संजय गुप्ता, सुरेंद्र राठौर, टिल्लू यादव, जीतू राठौर, आशीष मैथिल एवं अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

आरोपों पर जवाब

मम्मा की बेटी मेरे लिए बेटी के समान :मम्मा की बेटी मेरे लिए भी बेटी के समान हैं। मुझे उनके आरोपों पर कुछ नहीं कहना। मैं इसे ऊपर वाले पर छोड़ता हूं। -आरिफ मसूद, विधायक

मुझे मम्मा से सहानुभूति है :मम्मा तनाव में हैं। मुझे उनसे सहानुभूति है, मुझे उनकी बात का बुरा नहीं लगा। -ध्रुवनारायण सिंह, पूर्व विधायक, भाजपा



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Surendranath Singh's allegation - Love Jihad includes an MLA and former MLA


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MzhhzD

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA