शरद भावसार | खंडवा .नमस्कार, पेश हैं आज के मुख्य समाचार... अयोध्या फैसले के बाद शहर मेंे अमन-चैन कायम है। स्कूल खुल गए हैं, सभी बच्चे स्कूल जाएं। अगला समाचार... महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर रस्साकशी जारी है। यह किसी टेलीविजन की समाचार वाचिका के शब्द नहीं बल्कि स्कूली छात्राओं के हैं, जो रोज सुबह स्कूल खुलते ही प्रार्थना से पहले छात्राओं और पूरे स्टाफ को शहर और देश-विदेश के ताजा समाचार पढ़कर सुनाती हैं। इसके अलावा स्कूल में जिसका भी जन्मदिन है, उसे बधाई भी देती हैं।
यह नवाचार शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या विद्यालय में किया जा रहा है। स्कूल के समय से अलग 20 मिनट का अतिरिक्त समय निकाला जाता है। इस दौरान स्कूल की छात्राएं, शिक्षिकाएं व अन्य स्टाफ जहां सामूहिक रूप से गीत संगीत के साथ राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, ईश वंदना में शामिल हाेता हैं, वहीं छात्राएं सामान्य ज्ञान बढ़ाने के लिए देश-विदेश के समाचार भी मंच से सुनाती हैं। प्राचार्य, शिक्षक, शिक्षिकाएं भी हर दिन एक प्रेरक प्रसंग छात्राअाें काे सुनाते हैं जाे उनके भविष्य के लिए प्रेरणादायी बनें। इसके अलावा उस दिन का पंचांग, सुविचार भी छात्राअाें द्वारा पढ़े व कक्षाअाें में बाेर्ड पर लिखे जाते हैं। छात्राएं हर दिन एक प्रतिज्ञा लेकर ‘हम सब भारतीय हैं’ प्रेरणा गीत प्रस्तुत करती हैं।
हर दिन एक छात्रा काे मिलता है माैका
छात्राअाें ने ही यह शेड्यूल तैयार किया है। कक्षा 11वीं की छात्रा सालेहा खान और करीना तिराेले ने बताया कि हर दिन एक छात्रा काे मंच से बाेलने का माैका मिलता है। इसके लिए 20 मिनट का शेड्यूल बनाया है। मंच से संबाेधन से एक ताे छात्राअाें की हिचकिचाहट दूर हाे रही है, दूसरी अाेर उनका सामान्य ज्ञान भी बढ़ रहा है। प्रभारी प्राचार्य संध्या दुबे ने बताया कि यह प्रयोग दो महीने से चल रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36XkAZy
No comments:
Post a Comment