Thursday, June 25, 2020

119 ने जीवाजीगंज क्षेत्र में नियम तोड़े फिर भी सबसे कम जुर्माना

14 से 23 जून के दस दिनों के शहर में अनलॉक में सर्वाधिक 119 लोगों ने जीवाजीगंज सीएसपी क्षेत्र में नियम तोड़े। इनसे सबसे कम 40400 रुपए जुर्माना वसूला गया। जबकि सबसे कम 81 लोगों ने कोतवाली सीएसपी क्षेत्र में नियमों का उल्लंघन किया। इन पर 74050 रुपए का जुर्माना किया। कोरोना स्क्वाड टीमों की 14 से 23 जून की एनालिसिस रिपोर्ट में ये आंकड़े सामने आए हैं। दस दिनों में इन टीमों से शहर में लापरवाही करने वाले 530 लोगों से 3 लाख 87 हजार 642 रुपए जुर्माना वसूला है। माधवनगर सीएसपी क्षेत्र में 101 लोगों पर सबसे ज्यादा 1 लाख 1 हजार 222 रुपए का जुर्माना किया। इधर 24 जून को केवल 12 लोग व व्यापारियों पर कार्रवाई कर 1100 रुपए का जुर्माना किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BGCbJW

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA