Thursday, June 25, 2020

समाज की कुरीतियों का रानी दुर्गावती ने किया अंत : ठाकुर

वीरांगना महारानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर भारत-भारती आवासीय विद्यालय जामठी में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में विद्या भारती जनजाति शिक्षा के राष्ट्रीय सह संयोजक बुधपाल सिंह ठाकुर, भारत भारती शिक्षा समिति के सचिव मोहन नागर मौजूद थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बुधपाल ठाकुर ने कहा रानी दुर्गावती ने मालवा के मुगल शासक बाज बहादुर को 6 बार युद्ध में पराजित किया। उन्होंने समाज से कई कुरीतियों का अंत कर समाज उत्थान के कार्य जैसे जल संरक्षण, परिवहन, लघु उद्योगों का विकास आदि कार्य किए। रानी दुर्गावती पर स्वरचित गीत के सामूहिक गायन के साथ हुआ। इधर भीम आर्मी भारत एकता मिशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शहर के आडिटोरियम हॉल स्थित रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बलिदान दिवस मनाया। इस अवसर पर संगठन के जिला प्रभारी जितेंद्र गोले एवं अरुण डोंगरे सहित पदाधिकारी मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZaEAEU

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA