Thursday, June 25, 2020

शिक्षक आने को तैयार नहीं, 3 दिन में केवल 5160 कॉपियां ही जांची

माशिमं की कक्षा 12वीं की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए समस्या खड़ी हो गई है। कोरोना का डर आैर शहर के बाहर अन्य स्थान पर होने के कारण मूल्यांकन के लिए उतने शिक्षक नहीं आ पा रहे हैं, जितने की जरूरत है। मंडल की समन्वयक संस्था को 16 विषयों की 50 हजार कॉपियां मूल्यांकन के लिए मिली है। इनका मूल्यांकन 30 जून तक करना है। इसके लिए हर दिन 150 शिक्षकों की जरूरत है लेकिन पूरी क्षमता के साथ शिक्षक आने को तैयार नहीं है। शिक्षकों ने यह मांग भी रख दी है कि केंद्रीय मूल्यांकन की बजाय गृह मूल्यांकन कराया जाए। तीन दिन बाद भी बुधवार शाम तक केवल 5160 कॉपियां का ही मूल्यांकन हो पाया है। ऐसी स्थिति रही तो 30 जून तक मूल्यांकन पूरा नहीं हो सकेगा आैर इसका असर रिजल्ट घोषित करने पर पड़ेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fWrmT3

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA