Thursday, June 25, 2020

गेहूं की आवक तीन साल में तीन गुना, व्यापारियों को 4.58 लाख क्विं. बेचा

जिले में कृषि उपज मंडी में भी गेहूं की जमकर आवक हुई। सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर एक लाख 26 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीदी करने के बाद भी मंडी में व्यापारियों काे बेचने के लिए तीन माह में रिकाॅर्ड आवक हुई।
अप्रैल, मई तथा 23 जून तक मंडी में 4 लाख 58 हजार 742 क्विंटल की आवक हुई। यह आवक पिछले तीन साल की तीन गुना है। 2019 में तीन माह में मंडी में केवल 1 लाख 65 हजार 876.80 क्विंटल की आवक हुई थी, वहीं 2018 में 1 लाख 46 हजार 253 क्विंटल आवक हुई। इस साल बंपर पैदावार और लॉकडाउन के चलते महाराष्ट्र में सीधा गेहूं नहीं जाने के कारण मंडी में प्रतिदिन 10 से 12 हजार बोरे गेहूं की आवक हुई है। इससे मंडी शुल्क में भी बढ़ोत्तरी हुई।
इस तरह तीन महीने मंडी में पहुंचा गेहूं

पिछले साल हुई जोरदार बारिश से इस बार जिले में गेहूं का बंपर उत्पादन हुआ। गेहूं का उत्पादन अधिक होने से समर्थन मूल्य पर समितियों के अलावा कृषि उपज मंडी में भी बंपर आवक हुई। अप्रैल में 93 हजार 876 क्विंटल, मई में 2 लाख 33 हजार 86 क्विंटल, जून में 1 लाख 31 हजार 779 क्विंटल की आवक हुई। तीन माह में मंडी में 4 लाख 58 हजार 742 क्विंटल आवक हुई। समर्थन मूल्य पर गेहूं नहीं बेच सके किसानों ने मंडी में अपनी आवक बेची। इस कारण मंडी में गेहूं के अलावा, मक्का, सोयाबीन सहित अन्य जिसों की आवक लगातार हाे रही है।
मई माह में आई दोगुनी आवक: इस बार मई में सबसे अधिक गेहूं की आवक हुई है, जो पिछले साल से दाेगुना है। बारिश कम होने के कारण 2019 में मंडी में गेहूं की आवक कम हुई थी। 1 लाख 12 हजार 38.08 क्विंटल की आवक 2019 में मई माह में हुई थी। इस बार 2020 में 2 लाख 33 हजार 86.71 क्विंटल की आवक हुई, जो तीन साल में सर्वाधिक में है। जिस समय समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी चल रही थी उस समय भी मंडी में लगातार आवक हुई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dA7UtI

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA