Thursday, June 25, 2020

जबलपुर में 8 पॉजिटिव और मिले

बुधवार को शहर में 8 नए पॉजिटिव और मिले हैं। इनमें एक आनंद कुंज निवासी 34 वर्षीय युवक एक निजी अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड है। दो दिन पहले इसी अस्पताल की लैब टेक्नीशियन पॉजिटिव आई थी। इसके अलावा नालंदा विहार कालोनी निवासी 74 साल के वृद्ध संक्रमित मिले हैं। इंदिरा बस्ती माढ़ाेताल निवासी 55 साल की महिला संक्रमित मिली है। पाँच और व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव व्यक्तियों में रेलवे के रिटायर्ड एससीआई नया मोहल्ला बंगाली मस्जिद निवासी 78 वर्षीय वृद्ध, कोतवाली हनुमानताल निवासी 57 वर्ष यूपीएचसी में पदस्थ स्वास्थ्य कार्यकर्ता, कुंजडाई मस्जिद हनुमानताल निवासी 62 व 40 वर्षीय पुरुष तथा बदनपुर शक्तिनगर निवासी खालसा कॉलेज का छात्र शामिल है।
इंदौर में 4 की मौत, 46 नए पीड़ित भोपाल में भी 57 नए संक्रमित मिले
भोपाल | इंदौर में 4 कोरोना पीड़ितों की मौत हो गई और 46 नए मरीज मिले हैं। भोपाल में 57 और उज्जैन में एक पॉजिटिव मिला है। इधर, सागर में 15, दमोह में 5 और गाडरवारा, शहडोल, नरसिंहपुर, पन्ना में 1-1 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। सतना जिले में दो नए कोरोना संक्रमित सामने आए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Z0FF28

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA