Wednesday, June 24, 2020

डंपर में गिट्‌टी चोरी कर ले जा रहा युवक गिरफ्तार

विजयपुर के बरखेड़ा तिराहा रोड पर गिट्टी की चोरी कर उसका अवैध रूप से परिवहन करते हुए पुलिस ने डंपर को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक विजयपुर के बरखेड़ा तिराहा रोड पर पुलिस को गश्त के दौरान डंपर क्रमांक आरजे 09 जीबी 8048 आता दिखाई दिया। पुलिस ने डंपर को रोककर चालक से पूछताछ करते हुए डंपर में भरी गिट्टी की रॉयल्टी मांगी तो डंपर चालक वह नहीं दिखा सका। पुलिस ने सख्ती के साथ पूछताछ की तो उसने गिट्टी की चोरी की बात स्वीकार कर ली। पूछताछ में डंपर चालक ने अपना नाम सवारीलाल पुत्र चोखरिया जाटव बताया। पुलिस ने आरोपी डंपर चालक के खिलाफ चोरी और मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37VkHFN

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA