Wednesday, June 24, 2020

दहेज के लिए महिला को पीट पीटकर घर से निकाला, केस

बड़ौदा थाना क्षेत्र के किरवाड़िया गांव में दहेज की मांग पूरी नहीं की। इसको लेकर उसके पति, सास-ससुर और जेठ ने पीट-पीटकर घर से निकाल दिया। घटना 9 जून की बताई गई है। पुलिस ने मंगलवार को दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
किरवाड़िया निवासी मंजू पत्नी रामरतन मीणा को शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर पति रामरतन, ससुर सियाराम, जेठ पंकेश, जिठानी रामपति और केड़ाबाई ने उसके साथ मारपीट करते हुए 9 जून को महिला को घर से निकाल दिया। पुलिस ने इस मामले में दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hPJz6F

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA