लॉकडाउन अवधि में सेन समाज के लोगों के पास रोजगार ना होने से परेशान रहे। नाइयों को दस हजार रुपए देने के साथ ही राष्ट्रीय नाई महासभा ने पूरे प्रदेश में ज्ञापन सौंप कर अपनी मांगें दोहराई हैं। नाई महासभा के प्रदेशाध्यक्ष राजेश्वर सेन के आह्वान पर कलेक्टर के नाम का ज्ञापन कार्यालय अधीक्षक संजय जपथापी को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में बताया गया शासन के आदेश में बताया कि 6 माह तक लोग सैलून पर ना जाएं सैलून पर कोरोना फैलता है। ऐसे में रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। सैलून पर कोरोना संक्रमण से केश शिल्पी की मृत्यु पर परिवार को 10,00,000 की बीमा राशि उपलब्ध कराने सहित अन्य मांगें थीं। ज्ञापन सौंपते समय राधेश्याम परिहार, शंकर आलम, सचिन वर्मा, उपाध्यक्ष लक्की साहीवाल, सचिव जय वर्मा, कमल सेन, ओमप्रकाश देवड़ा सहित समाजजन मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZcfTJw
No comments:
Post a Comment