रतलाम जिले को राजस्थान से सीधे जोड़ने वाली रावटी-अमरपुरा सड़क बरखेड़ा-रूपापाड़ा से अमरपुरा तक कच्ची होने के कारण यह मार्ग राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है।
अमरपुरा रावटी थाने का राजस्थान की सीमा से लगा रतलाम जिले का अंतिम गांव है। रूपापाड़ा पंचायत 1500 की आबादी का गांव होने व राशन की दुकान पर सामग्री पहुंचाने, मरीजों को रावटी स्वास्थ्य केंद्र व जिला मुख्यालय तक आने जाने के लिए बाजना होकर आना-जाना पड़ता है। इसी मार्ग पर माही नदी है। इस पर करीब 8 करोड़ की लागत से माही ब्रिज बनने के बाद मार्ग तो राजस्थान से सीधे जुड़ गया, लेकिन व्यावसायिक वाहनों का आवागमन सुचारु नहीं हो पाया है। अमरपुरा से रूपापाड़ा के बीच सड़क कच्ची होने व बड़े बड़े गड्ढों के कारण व बारिश में कीचड़ होने से वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने इस मार्ग को प्रधानमंत्री सड़क योजना में जोड़कर सड़क निर्माण की मांग की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZTnpIf
No comments:
Post a Comment