अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बुधवार को फीस के लिए छात्रों पर दबाव बनाए जाने को लेकर हितकारिणी लॉ कॉलेज में धरना दिया। एसडीएम मौके पर पहुँचे और ज्ञापन लिया। अभाविप का कहना है कि कॉलेज प्रबंधन विकास और निर्माण के नाम पर छात्रों से दो हजार रुपए की वसूली कर रहा है। अभाविप के माखन शर्मा, आदेश परिहार और अमरनाथ मिश्रा ने चेतावनी दी है कि वसूली बंद नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
छात्रों को कैसे देना है कैरियर गाइडेंस- सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 10वीं से 12वीं तक के छात्रों को किस तरीके से कैरियर गाइडेंस दिया जाना है, इस संबंध में बुधवार को प्राचार्यों और शिक्षकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया
गया। कैरियर गाइडेंस समन्वयक प्रतिभा दुबे ने बताया कि शिक्षा विभाग ने छात्रों के कैरियर गाइडेंस के लिए वेबसाइट लांच की है। इस मौके पर डीईओ सुनील कुमार नेमा और एडीपीसी अजय दुबे भी मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eiMbqM
No comments:
Post a Comment