Thursday, July 9, 2020

जनकल्याणकारी योजनाएं बताईं और चीनी उत्पाद के बहिष्कार का संकल्प

प्रदेश की भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने पर बाजना मंडल के ग्राम रूपडा, कुंदनपुर, बाजना में पूर्व नगर निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। उन्होंने सरकार की गतिविधियों और जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताकर उन्हें घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
मंडल अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल, संजय टाक, गोविंद डामर, सतीश नाहर, नरेंद्र वसुनिया, प्रहलाद टाक, पवन टाक, पवन जैन, पवन खराड़ी, तोलाराम डामर, प्रदीप मुनिया, दुबलिया डामर सहित अन्य मौजूद रहे। बैठक में पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से चीन के उत्पादों का बहिष्कार करके भारत आत्म निर्भर योजना को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। जिला मीडिया प्रभारी अरुण राव ने कनेरी और लालगुवाड़ी में बैठक ली। इनमें देवीलाल गुर्जर, राकेश पाटीदार, विजय गुर्जर, अशोक पाटीदार, चिमन नायक, लक्ष्मण हाड़ा, राकेश पाटीदार सहित अन्य
मौजूद रहे।
नाराज शिक्षकों ने दूसरे दिन भी घेरा आदिवासी विकास विभाग
रतलाम | तृतीय क्रमोन्नति वेतनमान नहीं मिलने से नाराज शिक्षक और कर्मचारियों ने दूसरे दिन बुधवार को भी सागोद रोड स्थित आदिवासी विकास विभाग का घेराव किया। सहायक आयुक्त ने तृतीय क्रमोन्नत वेतनमान का आदेश जारी नहीं करते हैं तो हम विभाग के सामने धरना देंगे। इसकी जवाबदारी सहायक आयुक्त की रहेगी। इस मौके पर संरक्षक श्याम टेकवानी, सर्वेश कुमार माथुर, प्रमोद पाठक, तेजपालसिंह राणावत, मिथलेश मिश्रा, एमएल नगावत, कीर्ति शर्मा, नरेंद्रसिंह चौहान, हेमंत राय, सुरेश जोशी सहित कर्मचारी मौजूद थे।

राज्य में बढ़ते महिला अत्याचार को लेकर कांग्रेस ने मंत्री सिलावट का पुतला फूंका
रतलाम | रतलाम शहर महिला कांग्रेस बुधवार को प्रदेश में बढ़ते महिला अत्याचार तथा महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले मंत्री तुलसी सिलावट का फव्वारा चौक पर पुतला फूंका। इसके बाद जिलाध्यक्ष महेंद्र कटारिया के साथ कलेक्टोरेट पहुंचकर महिला सेवादल अध्यक्ष संगीता कांकरिया के नेतृत्व में कलेक्टर के नाम ज्ञापन एसडीएम शिराली जैन को दिया। इसमें जावरा हत्याकांड के आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की गई। सेवादल अध्यक्ष महिप मिश्रा, राजीव रावत, शैलेंद्र सिंह अठाना, कमल गौमे, निशा विजय, संतोष गौड़, पुष्पा राठौर, मनोज पांडे आदि मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Public welfare schemes were proposed and the resolution of boycott of sugar product


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2AGvFD0

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA