Thursday, July 9, 2020

लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए 25 को विशेष लोक अदालत

राजीनामा योग्य लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए 25 जुलाई को विशेष लोक अदालत का आयोजन होने वाला है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष शोभा पोरवाल की अध्यक्षता में न्यायाधीशों की बैठक हुई।
बैठक में न्यायालय में ज्यादा से ज्यादा लंबित प्रकरणों के लोक अदालत के माध्यम से निराकरण के लिए चर्चा की गई। कोविड-19 से बचाव के लिए यथासंभव समस्त कार्यवाही ऑनलाइन करने व सभी शासकीय, वरिष्ठ न्यायालयों द्वारा जारी सुरक्षा मानकों का पालन किया जाना सुनिश्चित किया गया। बैठक में विशेष
न्यायाधीश दीपक गुप्ता, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय हितेंद्र मिश्रा, अपर जिला न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव साबिर अहमद खान सहित सभी न्यायाधीश मौजूद रहे। विशेष लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय रतलाम के साथ ही तहसील न्यायालय जावरा, सैलाना, आलोट में भी
किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZLYt5A

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA