Thursday, July 9, 2020

फिर आया उछाल, 50,150 रु. प्रति दस ग्राम बिका सोना

सोने के भाव में तेजी जारी है। बुधवार को भाव में 300 रुपए की तेजी आई और भाव 50,150 रुपए प्रति दस ग्राम पहुंच गए। सराफा बाजार में सोना पहली बार इस भाव पर बिका है। इसके पहले सर्वाधिक भाव 50 हजार रुपए प्रति दस ग्राम थे। कारोबारियों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी है। इससे भाव बढ़ रहे हैं।
सोने के भाव में भले ही तेजी जारी है लेकिन ग्राहकी नहीं है। बाजार में ज्यादातर ग्राहकी बाहर की रहती है लेकिन बाहर के ग्राहक नहीं आ रहे हैं। इससे बाजार में ग्राहकी 30 से 40 फीसदी ही है। आगे कारोबारियोें को राखी से उम्मीद है। राखी से बाजार में उठाव आएगा। सराफा व्यापारी गोपाल सोनी ने बताया अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के भाव रोज बढ़ रहे हैं। इससे घरेलू बाजार में भाव में तेजी है।

चांदी 49 हजार रु. किलो
सोने के साथ ही चांदी के भाव में भी तेजी है। चांदी के भाव में 500 रुपए की तेजी आई व भाव 49 हजार रुपए प्रतिकिलो पहुंच गए। सराफा व्यापारियों के मुताबिक चांदी के भाव भी जल्द ही 50 हजार रुपए प्रतिकिलो के स्तर को छुएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fhidVe

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA