Wednesday, July 8, 2020

शाॅर्ट सर्किट से ग्राफिक्स की दुकान में लगी आग, मशीनें, दाे बाइक सहित सामान जला

धार रोड स्थित साईं ग्राफिक्स की दुकान में साेमवार रात 2 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे पूरी दुकान जल गई। दुकान में रखी मशीनें, कम्प्यूटर, लैपटॉप, कच्ची सामग्री व दो बाइकें जली हैं। पड़ोसियों की नींद खुलने पर दुकान से आग की लपटें उठने पर पता चला। तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन किया। इसके बाद आग पर काबू पाया गया।
पड़ोसी ने बताया रात में आग लगने के कारण दीवार गर्म हो गई थी। उसमें से कुछ ईट उनके घर पर गिरी तो उन्हें लगा कि शायद पास की दुकान में कोई है। परंतु बाहर निकल कर देखा तो आग की लपटें नजर आई। दुकान में धुआं इतना भर गया था कि शटर भी चटककर दूर गिर गई। बमुश्किल आग पर काबू पाया जा सका। क्योंकि दुकान में उस समय कोई नहीं था। दुकान मालिक संजय पाटीदार अपनी माताजी का इलाज कराने बड़ौदा गया हुआ था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2O7Z244

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA