Wednesday, July 8, 2020

बाइक सवार व्यापारियाें पर पथराव कर लूटने का किया प्रयास, दाे गंभीर घायल

नगर के व्यापारियाें के साथ बीती रात 9.30 बजे रिंगनोद- कंजरोटा के बीच भट्टूबयड़ा के समीप बाइक अडाकर बदमाशाें ने पथराव कर लूटपाट का प्रयास किया। नगर के व्यापारी पारसमल पंवार और सुनील चंडालिया राजगढ़ से रिंगनोद बाइक से आ रहे थे। तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूटपाट का प्रयास किया। बदमाशों द्वारा पथराव के बाद भी गंभीर घायल होने के बाद चंडालिया बाइक भगाकर रिंगनोद आ गए। अपने परिचितों को घटना की सूचना दी। बदमाशों द्वारा किए गए पथराव से पंवार के मुंह पर गंभीर चोट आई है। साथ ही चंडालिया के भी सिर में गंभीर चोट लगी है।
रिंगनोद चौकी प्रभारी एनएस डंडोतिया ने बताया मामले में पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर अज्ञात आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं मेन चौपाटी रिंगनोद के शंकर मंदिर चौराहे पर स्थित राठौड़ जनरल स्टोर व कटलरी की दुकान पर 7 जुलाई को दोपहर 12 बजे बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाशाें ने भी चेन स्नेचिंग का प्रयास किया था। बदमाश बाइक कुछ दूर खड़ी कर दुकान संचालिका किरण पवन राठौड़ से दो शैंपू के पाउच मांगे। बदमाशाें ने 5 रु. का सिक्का दिया। राठौड़ द्वारा 5 रु. गल्ले में रखने के बाद वापस 1 रु. देने के लिए काउंटर के वहां झुकी तो अज्ञात बदमाशाें ने गले से चेन छीनने का प्रयास किया। चेन छीनते ही संचालिका किरण जोर-जोर से चिल्लाने लगी। परिवार व आसपास के लोग तुरंत आए व इतने में बदमाश भाग गए। पीछा भी किया किंतु बदमाश पकड़ में नहीं आया। इसका आवेदन पुलिस चौकी रिंगनोद पर दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZPBBlx

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA