सोमवार को बाजार में जबरदस्त भीड़ उमड़ी। कोविड-19 में प्रतिबंधित हाट बाजार का दृश्य मार्च के बाद देखने को मिला। ग्रामीणों की अपार भीड़ के बीच कोरोना को लेकर जारी दिशा निर्देश का पालन नहीं हो सका। जबरदस्त ग्राहकी के बीच न तो व्यापारी और न ही ग्राहक नियमों का पालन करते दिखे।
बाजार का निरीक्षण करने निकली टीआई कौशल्या चौहान ने ग्रामीणों से कोरोना महामारी को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क बांधने की अपील भी की, पर यह बेअसर रही। टीआई ने दुकानदारों को भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने को कहा। बाजार में ग्रामीणों ने
जमकर मिठाई खरीदी। यहां ग्रामीणों को मिठाई खरीदने के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ी। उधर राखियों की दुकानों पर भी अच्छी ग्राहकी रही। दरअसल, शनिवार-रविवार को लॉक डाउन के चलते बाजार बंद रहे थे। जिसके चलते सोमवार को बाजार में त्योहारी ग्राहकी की भीड़ उमड़ी।
ऐसा रहा बाजार
ग्राम दाबतलाई के राहुल वसुनिया ने बताया त्योहार के लिए सामान की खरीदारी नहीं कर सके थे, इसलिए आज बाजार आए हैं, लेकिन दुकानों पर बहुत भीड़ है। बड़ी मुश्किल से जरूरी सामान खरीद पाए। उधर, ग्राम भोरकुंडिया की अंगूर ने बताया मिठाई की दुकान पर अपनी बारी का इंतजार करते हुए उन्हें एक घंटा हो गया, उसके बाद भी मनपसंद मिठाई नहीं मिल पाई। राखी विक्रेता राजेश जैन ने बताया कोरोना को देखते हुए गत वर्ष से कम राखी लाए थे, पूरी राखियां बिक गई। दोपहर 3 बजे बाद बाजार में भीड़ कम होना शुरू हो गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3k76paU
No comments:
Post a Comment