Tuesday, August 4, 2020

24 घंटे में महिला नहीं मिली ताे राजपूत समाज करेगा उग्र आंदाेलन, ज्ञापन दिया

कुड़ावा में मामा के घर से लापता हुई एक महिला के मामले काे लेकर राजपूत समाज समिति के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को राजपूत छात्रावास में कलेक्टर और एसपी के नाम ज्ञापन टीआई को दिया। समाज ने महिला के लापता होने के मामले में समाज विशेष के एक युवक पर अपहरण का आरोप लगाया है। साथ ही महिला की 24 घंटे में बरामदगी का अल्टीमेटम भी दिया है। इसके बाद उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है। समाज ने ज्ञापन में कहा कुड़ावा में अपने मामा कमलेश राजपूत के घर गई 35 वर्षीय महिला का 1 अगस्त की रात को अपहरण हो गया।

महिला मूल रूप से खंडवा जिले के पिपलानी निवासी अरुण की पत्नी है। समाज ने मामले में करताना के समीर पिता लालू खान पर अपहरण का आरोप लगाया है। साथ ही मानव तस्करी की शंका भी जाहिर की है। इधर, एसपी मनीष अग्रवाल शाम करीब साढ़े 7 बजे थाने पहंुचे। मामले काे लेकर टीआई से चर्चा कर निर्देश दिए। संदिग्ध लाेगाें के परिजनाें से पूछताछ की। ज्ञापन देते समय समाज के बद्री पटेल, राजपूत परिषद अध्यक्ष विजयसिंह खरबड़िया, राजपूत विकास संगठन अध्यक्ष गंगाविशन मुनीम, गोलू राजपूत, संतोष कलम, ओमप्रकाश चौहान, शिवनारायण साद, हरनाथ साद आदि माैजूद थे।

गुमशुदगी कायम है

मामले में गुमशुदगी कायम है। महिला काे ढूंढ रहे हैं। करताना के समीर खान का नाम शंका के आधार पर लिखाया है। समीर को तलाश रहे है। उसके परिजनाें से पूछताछ की है।
ज्ञानू जायसवाल, टीआई, छीपाबड़



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
खिरकिया। मामले काे लेकर टीआई काे ज्ञापन देते हुए समाज के लाेग।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30mvCGy

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA