Wednesday, August 26, 2020

सोने के टॉप्स छीनकर भागे बदमाशों को पुलिस ने दो घंटे में ही पकड़ लिया

बुजुर्ग से सोने के टाप्स छीनकर भागने वाले बदमाश को पुलिस ने दो घंटे में ही दबोच लिया। पुलिस ने बताया लखेरवाड़ी क्षेत्र में 24 अगस्त को रमेशचंद्र राठौर 63 साल निवासी राजेंद्रनगर से सोने के टॉप्स छीनकर भागे बदमाशों को खाराकुंआ पुलिस ने दो घंटे के भीतर पकड़ लिया। एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी ने मंगलवार को कंट्रोल रूम पर खुलासा किया।

उन्होंने बताया कि फरियादी सोने के टॉप्स सुनार की दुकान पर झलवाने के लिए ले जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में अब्दालपुरा निवासी नरेश अपने साथी के साथ आया और बुजुर्ग राठौर से बातचीत करते हुए साथ चलने लगा। इसी बीच उनका साथी टॉप्स छीनकर भाग गया। आरोपी नरेश व नरेंद्र कोरी को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिनसे अन्य वारदातों को लेकर भी पूछताछ की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34E1UQ1

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA