कृषि विभाग एसडीओ द्वारा पत्रकार को जान से मारने की धमकी देने के मामले पिपलौदा पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन कालूखेड़ा थाना प्रभारी मधु राठौड़ को सौंपा। इसमें बताया कि नकली दवाइयों से किसानों की फसलें खराब हो रही थीं। कृषि विभाग अधिकारी भी इस पर ध्यान नहीं दे रहे थे। किसानों की समस्याओं को चैनल पर चलाने पर कृषि विभाग एसडीओ डीएस तोमर ने पत्रकार राकेश मेवाड़ा से अभद्र व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी दी। मामले में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई करने की मंाग की। सुनील जोशी, राहुल बैरागी, मुकेश नाथ, राकेश मालवीय, प्रहलाद पंवार, जाफर मंसूरी, प्रभुलाल कुमावत आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32p0TbN
No comments:
Post a Comment