हबीबगंज से मंडीदीप के बीच 16.41 किमी लंबे रेलवे ट्रैक पर अब इलेक्ट्रिक इंजन वाली ट्रेनें चलाई जा सकेंगी। पश्चिम-मध्य सर्कल मुंबई के कमिश्नर रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) एके जैन द्वारा डीआरएम उदय बोरवणकर की मौजूदगी में मंगलवार सुबह किए गए निरीक्षण के बाद इस ट्रैक पर ट्रेनों के संचालन की मंजूरी दे दी है।
सीआरएस ने यह मंजूरी अपनी 7 कोच की स्पेशल ट्रेन को 130 की रफ्तार से चलवाने के बाद प्रदान की है। ट्रॉलियों से निरीक्षण के पहले सीआरएस ने अपनी स्पेशल ट्रेन को 110 की रफ्तार से उसी तीसरी रेल लाइन पर रवाना किया, जिसे वे देखने जा रहे थे।
हबीबगंज से बरखेड़ा... मार्च अंत तक संचालन
रेल अधिकारियों के मुताबिक मंडीदीप से इटायकलां और औबेदुल्लागंज होते हुए बरखेड़ा तक तीसरी रेल लाइन का काम काफी तेजी से चल रहा है। यदि कोई अड़ंगा नहीं आया, तो मार्च अंत तक हबीबगंज से लेकर बरखेड़ा के बीच तीसरी रेल लाइन पर ट्रेनों का संचालन हो सकेगा। फिलहाल हबीबगंज से मंडीदीप तक तो तीसरी रेल लाइन पर ट्रेनें चल ही सकेंगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35Bz96Z
No comments:
Post a Comment