Thursday, September 17, 2020

भूतड़ी अमावस्या आज, नर्मदा स्नान पर रोक, 30 जवान तैनात

पितृमाेक्ष (भूतड़ी) अमावस्या पर पहली बार नर्मदा तटाें पर श्रद्धालुओं की भीड़ नहीं होगी। काेराेना संक्रमण के चलते हरदा व देवास जिले के नर्मदा तटाें पर स्नान पर प्रतिबंध लगा दिया है। पुलिस ने श्रद्धालुओं काे राेकने के लिए तटाें पर जगह-जगह बैरिकेड्स लगा दिए है। पहली बार भूतड़ी अमावस्या पर मेला नहीं लगा। पुलिस के 30 जवान भी तैनात कर दिए हैं। साथ ही लाेगाें काे स्नान के लिए तटाें तक नहीं जाने दिया जाएगा।
भूतड़ी अमावस्या पर हर साल देवास जिले के नेमावर और हरदा जिले के हंडिया सहित अन्य तटाें पर मेला लगता है। इसमें लाखाें लाेग जुटते है। एक दिन पहले से पैदल यात्रा कर श्रद्धालु नर्मदा तटाें पर डेरा जमा लेते थे। नेमवार और हंडिया के रिद्धानाथ व सिद्धनाथ मंदिर परिसर, घाट सहित अन्य तटाें पर पैर रखने तक की जगह नहीं मिलती थी। सुबह सूरज निकलते ही नर्मदे हर के जयकाराें के साथ स्नान का सिलसिला शुरू हाे जाता था। श्रद्धालु अपने पितृाें की मुक्ति के लिए भी पूजन करते थे, लेकिन इस बार तट पूरी तरह सब सूना है।
पाबंदी : कोरोना संक्रमण के चलते इस बार पितृमाेक्ष अमावस्या पर श्रद्धालु तटों तक नहीं पहुंच पाएंगे

हंडिया थाना प्रभारी सीएस सरियाम ने बताया कि तटाें पर बैरिकेड्स लगा दिए है। नर्मदा तटाें पर लाेग नहीं जा पाएंगे। तटाें पर 30 जवान तैनात किए है। नर्मदा स्नान के लिए पहुंचने वाले लाेगाें काे जवान वापस लाैटाएंगे। उन्हाेंने कहा कि काेराेना महामारी के संक्रमण काे राेकने के लिए यह व्यवस्था की है।

इस बार नर्मदा ब्रिज से आवागमन चालू : भूतड़ी अमावस्या पर पहली बार है जब इंदाैर-बैतूल नेशनल हाईवे 47 पर हरदा व देवास जिले के बीच पड़ने वाले नर्मदा ब्रिज से वाहनाें का आवागमन प्रतिबंधित नहीं किया है। भीड़ काे देखते हुए प्रशासन एक दिन पहले रात से ही नर्मदा ब्रिज से आगवामन प्रतिबंधित कर देता था, लेकिन इस बार वाहनाें का आवागमन चालू है।

कोरोना के चलते इस बार तटों पर नहीं होगा स्नान
^काेराेना संक्रमण के चलते नर्मदा तटाें पर स्नान प्रतिबंधित कर दिया है। जिले के सभी तटाें पर बैरिकेड्स लगा दिए है। साथ ही जवानाें की ड्यूटी लगा दी है। लाेगाें की भीड़ काे स्नान के लिए तटाें पर एकत्रित नहीं हाेने दिया जाएगा। नर्मदा ब्रिज से आवागमन चालू है।
श्यामेंद्र जायसवाल, एसडीएम हरदा



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhootri Amavasya today, Narmada bath stopped, 30 soldiers deployed


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FHfbg4

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA