सांवेर विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन भरने से लेकर चुनाव प्रचार के अंतिम दिन एक नवंबर तक सबसे ज्यादा खर्च भाजपा प्रत्याशी तुलसी सिलावट ने किया है। उन्होंने कुल 18 लाख 30 हजार रुपए का खर्च किए हैं। इसमें सबसे ज्यादा रैली, जनसभा पर करीब 11 लाख रुपए का खर्च हुआ है और वाहन से प्रचार और इनकी व्यवस्था पर दो लाख से ज्यादा खर्च हुआ है। शेष खर्च भोजन व अन्य व्यवस्था पर हुआ है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमचंद गुड्डू ने कुल 15 लाख 36 हजार खर्च किए हैं।
रैली, जनसभा पर केवल साढ़े चार लाख खर्च हुए हैं। वाहनों पर उन्होंने तीन लाख 60 हजार खर्च किए हैं। अन्य व्यवस्थाओं पर अधिक खर्च हुआ है। रिटायर अपर कलेक्टर व बसपा प्रत्याशी विक्रम सिंह द्वारा चुनाव में पांच लाख 44 हजार खर्च किए गए हैं। निर्दलीय प्रत्याशी में सर्वाधिक खर्च राजेश मालवीय ने (1 लाख 34 हजार) किया है। अंतिम व्यय लेखा मतगणना के बाद पेश होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GHmxRG
No comments:
Post a Comment