थानों में जब्त वाहनों की संख्या बढ़ रही है। हालत ये है कि जब्त वाहनों में अब खरपतवार भी उगने लगी है। इससे गंदगी फैल रही है। सेंट्रल कोतवाली, परदेशीपुरा, एमजी रोड, खजराना, क्राइम ब्रांच, एरोड्रम और तुकोगंज थाने में लूट-डकैती-चोरी, तस्करी व एक्सीडेंट में जब्त सैकड़ों वाहन एकत्रित हो गए हैं।
इनकी नीलामी होना है, लेकिन कोरोना में इसे टाल दिया है। शहर के 25 थानों में हजारों जब्त वाहन सड़ रहे हैं। कई वाहनों के पार्ट्स चोरी हो गए हैं। कई वाहन सड़ चुके हैं। इसका मुख्य कारण पुलिस के पास जब्त वाहनों के लिए मालखाना की उपयुक्त व्यवस्था नहीं होना है।

15 साल पुराने वाहन भी, अनुमानित कीमत 40 लाख
कुछ थानेदारों ने बताया पिछले साल बड़ी खेप में वाहनों की नीलामी कर दी गई है, लेकिन 15-20 साल से पुराने पेंडिंग केसों के वाहनों का निकाल नहीं हो पाया है। सेकंड हैंड रेट ही मानें तो 40 लाख के वाहन जब्त होंगे। सबसे ज्यादा कारें क्राइम ब्रांच थाने के बाहर हैं। इनमें अधिकांश मुंबई से चुराई हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36i6UbU
No comments:
Post a Comment