साल के अंत तक पश्चिम क्षेत्र की 10 से ज्यादा कॉलोनियों में ड्रेनेज की समस्या का बड़ा समाधान रहवासियों को मिल जाएगा। अभी यहां काफी छोटी लाइन डली थी, जिसे अब बदलकर बड़ी लाइन डाली जा रही है। इस लाइन को राजेंद्र नगर ब्रिज के नीचे बने एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) से मिलाया जाएगा। इससे ड्रेनेज संबंधी समस्या चाणक्यपुरी से राजेंद्र नगर ब्रिज की कॉलोनियों में खत्म हो जाएगी।
निगम के ड्रेनेज प्रोजेक्ट के प्रभारी व कार्यपालन यंत्री सुनील गुप्ता के मुताबिक यहां ड्रेनेज लाइन डाली जा रही है, जिसे प्रतीक सेतु के एसटीपी से मिला रहे हैं। अभी नाला टेपिंग के लिए प्राइमरी और सेकंडरी लाइन भी डालने का काम हो रहा है। एक लाइन नर्मदा नगर चौराहे तक आई है। अहिल्या नगर की लाइन को भी इसमें मिला रहे हैं।
यहां प्राइमरी लाइन ओवरफ्लो होती थी। अभी यहां 400 एमएम व्यास की लाइन थी। इसे बदलकर 600 और 800 एमएम व्यास तक की लाइन डाली जा रही है। इससे वैशाली नगर, सुदर्शन नगर, प्रभु नगर सहित 10 से ज्यादा कॉलोनियों की ड्रेनेज की समस्या खत्म हो जाएगी। नर्मदा नगर तक की लाइन डाली जा चुकी है। क्रॉसिंग को जोड़ना है। पूरा प्रोजेक्ट अमृत योजना के तहत हो रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32lVBym
No comments:
Post a Comment