Sunday, November 8, 2020

सैंपलिंग घटी फिर भी अक्टूबर की तुलना में संक्रमण दर दाेगुनी, प्रशासन बेपरवाह

चुनाव खत्म हाेने के बाद कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने शहर में दस्तक दे दी है। मतदान हाेने से पहले राेज मिलने वाले नए मरीजाें की संख्या 50 तक सीमित रह गई थी। 26 अक्टूबर काे ताे महज 17 सामने आए थे लेकिन 3 नवंबर को मतदान हाेने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 50 काे पार कर गई।

इसके बाद संक्रमिताें के बढ़ने का जाे सिलसिला शुरू हुआ ताे शनिवार काे एक ही दिन में 124 संक्रमित मिल गए। पिछले पांच दिन से मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। अक्टूबर के मुकाबले संक्रमण की दर भी बढ़ी हुई। गत 8 अक्टूबर को जहां 1387 सैंपलों की जांच में 108 लोग पॉजिटिव मिले। यानी संक्रमण दर 7.78 प्रतिशत रही। जबकि शनिवार को महज 856 सैंपलों की जांच में 124 संक्रमित निकल आए हैं। यानी संक्रमण की दर बढ़कर 14.48 पर पहुंच गई।विशेषज्ञाें का मानना है कि शहर में काेरोना की दूसरी लहर आ गई है। इस कारण आने वाले दिनाें में संक्रमितों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। ताज्जुब की बात यह है कि संक्रमण बढ़ने के खतरे के बावजूद प्रशासन बना हुआ है। नए संक्रमित मरीजाें की न तो कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है और न ही परिजन के सैंपल कराए जा रहे हैं। इंसीडेंट कमांडरों को यह भी नहीं पता है कि उनके क्षेत्र में कहां कितने नए मरीज मिले हैं। कंटेनमेंट जाेन भी नहीं बनाए जा रहे हैं। बता दें कि राजधानी दिल्ली में भी कोरोना की दूसरी लहर आने से मरीज बढ़ गए हैं।
कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. अमित रघुवंशी के मुताबिक दिल्ली और ग्वालियर में मरीजों की संख्या बढ़ने से कोरोना की दूसरी लहर को नकारा नहीं जा सकता।

मतदान से 24 दिन पहले से घटना शुरू हाे गए थे मरीज, खत्म हाेते ही बढ़े क्यों
विधानसभा उपचुनाव के लिए 3 नवंबर काे मतदान हुअा था। इससे 24 दिन पहले यानी 9 अक्टूबर से मरीजाें की संख्या कम हाेने लगी थी। 9 अक्टूबर से 3 नवंबर तक राेज मिलने वाले मरीजाें की संख्या 60 तक सीमित रही, सिर्फ एक दिन 29 अक्टूबर काे ये अांकड़ा 75 तक गया। जबकि 26 अक्टूबर काे महज 17 राेगी ही सामने अाए। लेकिन मतदान हाेने के बाद से राेज संक्रमिताें की संख्या बढ़ रही है। 4 नवंबर काे 65, 5 नवंबर काे 69, 6 नवंबर काे 91 अाैर 7 नवंबर काे 124 राेगी सामने आए। सवाल ये है कि क्या मतदान से ठीक पहले संक्रमित घटना अाैर मतदान हाेने के बाद बढ़ना महज संयाेग है या फिर ये कुछ और?

प्रोफेसर, यूको बैंक के ब्रांच मैनेजर, सराफा कारोबारी निकले संक्रमित
जीआरएमसी की पैथोलॉजी की प्रोफेसर को कोरोना होने की पुष्टि हुई है। बिरला नगर स्थित यूको बैंक के 59 वर्षीय ब्रांच मैनेजर, मुरार निवासी एलआईसी का एजेंट,आजाद नगर निवासी सराफा कारोबारी व उसके पिता सहित दर्पण कॉलोनी निवासी अधिवक्ता व उनके 71 वर्षीय पिता भी संक्रमित हैं। गोले का मंदिर निवासी सेना का जवान, भाऊ साहब की परेड निवासी महिला, आदित्यपुरम निवासी मेडिकल स्टोर संचालक व उसकी बहन संक्रमित निकले हैं। वहीं रामबाग कॉलोनी निवासी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के 63 वर्षीय भाई सहित परिवार के नौ लोगों की रिपोर्ट प्राइवेट लैब में निगेटिव दी और जीआरएमसी ने पॉजिटिव। जेएएच में एंटीजन टेस्ट भी निगेटिव आया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sampled down yet again, infection rate doubles compared to October, administration regardless


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2U4RcLM

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA