Sunday, November 8, 2020

मौसम: रात का पारा फिर 120 पर पहुंचा न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की

शुक्रवार-शनिवार की मध्य रात्रि को न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की। पिछले दिन की तुलना में न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री से बढ़कर 12 डिग्री पर पहुंच गया।

जबकि दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिक वेदप्रकाश सिंह का कहना है कि ग्वालियर-चंबल संभाग में तापमान में ज्यादा अंतर दिखाई नहीं देगा, क्योंकि अभी कोई पश्चिमी विक्षोभ व सिस्टम नहीं बन रहा है। दिन का तापमान 28-33 डिग्री तक और रात को 12 डिग्री के आसपास रहने वाला है। अफगानस्तिान में बन रहा पश्चिमी विक्षोभ 12 नवंबर के बाद जम्मू-काश्मीर होकर निकलेगा। इसके बाद ठंडक ज्यादा होने लगेगी।
सामान्य तापमान 1.8 डिग्री ज्यादा रहा
हर साल 7 नवंबर को दिन का तापमान 30.8 डिग्री रहता है। शनिवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.8 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान 7 नवंबर को हर साल 13 डिग्री के आसपास होना चाहिए, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Weather: nighttime mercury again reached 120


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2U5PJVq

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA