Sunday, December 6, 2020

दिन और रात के तापमान में 20 डिग्री का अंतर सेहत के लिए हानिकारक है

मौसम रिपोर्टर | भोपाल
दिन का तापमान 32.4 डिग्री। सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा। रात का तापमान 12.4 डिग्री। दोनों में 20 डिग्री का अंतर। इन दिनों शहर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही बना हुआ है। दिन में तीखी धूप और रात को ठंडक रही। मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला ने बताया कि भोपाल में 79 साल बाद दिसंबर में दिन ऐसा तपा। इससे पहले 11 दिसंबर 1941 को दिन का तापमान 32.8 डिग्री दर्ज किया गया था। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसा मौसम सेहत और फसल दोनों के लिए नुकसानदायक है। शनिवार को सुबह से ही से ही ठंडक कम हो गई थी। हालत यह थी कि सुबह 8:30 से सुबह 11:30 तक 3 घंटे में तापमान में 12.6 डिग्री का इजाफा हो गया था।

सुबह 8:30 से 11:30 तक तापमान में 12.6 डिग्री का इजाफा

यह है खास वजह

  1. दिन में हवा का रुख दक्षिण और दक्षिण पूर्वी बना हुआ है। दोपहर तक हवा में गर्माहट थी।
  2. जम्मू कश्मीर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस गुजर रहा है इसके कारण भी तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।

2 महीने बाद तापमान सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 6 सितंबर के बाद शहर में दिन का तापमान सामान्य से 5 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा 18 नवंबर के बाद पारा 32 डिग्री पार पहुंचा।

दिन में गर्मी और रात में ठंडक का असर...

फसलों में...इल्लियां लग रही हैं
^ऐसे मौसम के चलते चने की फसल में इल्लियां लग रही हैं और गेहूं की जड़ें पीली पड़ रही हैं। दिन में गर्माहट व रात में हल्की ठंडक से फसल बढ़ भी नहीं पा रही है।
डॉ. एमएस परिहार, चीफ साइंटिस्ट फल अनुसंधान केंद्र

सेहत... श्वांस संबंधी बीमारियां
^तापमान में इतना अंतर सेहत के लिए भी नुकसानदायक है। दिन में गर्मी और रात में ठंडक होने से श्वांस संबंधी बीमारियां बढ़ती हैं। अस्थमा, साइनस जैसी बीमारियां बढ़ती हैं। -डॉ. लोकेंद्र दवे, एचओडी पलमोनरी डिपार्टमेंट, जीएमसी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बैरागढ़ में शाम 6 बजे धुंध छाई रही।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VKkxMp

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA