अगले तीन साल का भोपाल के विकास का खाका तैयार हो रहा है। अफसरों द्वारा तैयार किए जा रहे इस प्लान को तीन महीने, एक साल और तीन साल की कैटेगरी में बांटा जा रहा है। तीन महीने में सभी सड़कों, फुटपाथ, सेंट्रल वर्ज आदि के सुधार और सौंदर्यीकरण जैसे काम हाथ में लिए जाएंगे।
तीन साल में मास्टर प्लान रोड, फ्लाईओवर आदि का निर्माण और मेट्रो का सफर शुरू करने का टारगेट रखा गया है। इन सब कामों के लिए सरकार के बजट के साथ सीएसआर फंड का भी उपयोग किया जाएगा। प्रदेश के निगम मंडलों से भी सीएसआर फंड में राशि ली जा सकती है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछले सप्ताह राजधानी के प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में 15 दिन के भीतर भोपाल के विकास और सौंदर्यीकरण का प्लान तैयार करने को कहा था। इस सिलसिले में एक बार प्रमुख सचिव स्तर पर बैठक हो चुकी है। इसके बाद शनिवार को संभागायुक्त कवींद्र कियावत ने भोपाल के अफसरों की बैठक बुलाई थी।
तीन कैटेगरी...कितने समय में किस काम को करना है पूरा
1. तीन महीने में सौंदर्यीकरण, मरम्मत और सफाई से संबंधित कार्यों को तीन महीने की अवधि में पूरा करने का टारगेट रखा गया है।
2. एक साल में टिंबर मार्केट की शिफ्टिंग, 2000 बेड के हमीदिया अस्पताल का शुभारंभ, स्मार्ट सिटी का इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और निर्माणाधीन सड़क।
3. तीन साल में मेट्रो का संचालन शुरू करने, नए फ्लाईओवर और मास्टर प्लान रोड बनाने के साथ अरेरा हिल्स की झुग्गियां के विस्थापन का टारगेट।
लॉकडाउन में पिछड़े कामों को पूरा करने के लिए दी मोहलत
लॉक डाउन की वजह से प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर का काम प्रभावित हुआ है। इस सबके बीच सरकार ने निर्माण एजेंसियों को काम पूरा करने के लिए चार महीने की मोहलत दी है, केंद्र ने प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए छह महीने का अतिरिक्त समय दिया हुआ है। इधर, हालात यह है कि सिर्फ नई सड़कों के निर्माण के लिए 10 से 15 फीसदी ही राशि दी जा रही है।
पुरानी सड़कों के लिए मरम्मत के लिए बजट नहीं दिया जा रहा है। इसी तरह सरकारी भवनों के मरम्मत के काम दो साल में एक बार किए जाने के बारे में कहा गया है। प्रदेश में 45 हजार किमी सड़कों के मेंटेनेंस का काम लोक निर्माण और लगभग 18 हजार किमी सड़कों का संधारण का काम आरडीसी के हाथों में है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mO005x
No comments:
Post a Comment