Thursday, December 3, 2020

चेन्नई फ्लाइट 5 से, 6 को किशनगढ़, बेलगाम फ्लाइट 4 घंटे पहले जाएगी

इंदौर एयरपोर्ट से 5 दिसंबर से चेन्नई के लिए सीधी फ्लाइट शुरू होगी। यह फ्लाइट नियमित चलेगी। इससे यात्रियों को फायदा होगा। इसके साथ ही अनलॉक के बाद इंदौर से 35 से ज्यादा फ्लाइट का संचालन शुरू हो जाएगा।

वहीं, स्टार एयर की किशनगढ़ और बेलगाम फ्लाइट 6 दिसंबर को तय समय से चार घंटे पहले रवाना होगी। एयरलाइंस ने यह बदलाव सिर्फ एक दिन के लिए तकनीकी कारणों से किया है। एयरपोर्ट डायरेक्टर अर्यमा सान्याल के अनुसार एयरलाइंस कंपनी की दोनों फ्लाइट का आगमन और प्रस्थान तय समय से चार घंटे पहले होगा। बाकी दिन फ्लाइट अपने तय समय और शेड्यूल पर ही चलेगी।

ये है शेड्यूल

  • चेन्नई से फ्लाइट दोपहर 12 बजे रवाना होगी। इंदौर 2.10 बजे आएगी।
  • इंदौर से दोपहर 2.40 बजे रवाना होगी। शाम 4.50 बजे चेन्नई पहुंचेगी।
  • किराया : फिलहाल 4500 रुपए।

6 दिसंबर को किशनगढ़ और बेलगाम फ्लाइट का शेड्यूल

  • इंदौर से दोपहर 1.35 बजे रवाना होगी। दोपहर 2.55 बजे बेलगाम पहुंचेगी।
  • बेलगाम से सुबह 8.10 बजे रवाना होगी। सुबह 9.45 बजे इंदौर पहुंचेगी।
  • इंदौर से सुबह 10.15 बजे रवाना होगी। सुबह 11.15 बजे किशनगढ़ पहुंचेगी।
  • किशनगढ़ से सुबह 11.45 बजे रवाना होगी। दोपहर 12.50 बजे इंदौर पहुंचेगी।

(जानकारी एयरलाइंस कंपनी के अनुसार)



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सांकेतिक फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36y3naX

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA