विशाल हिंदू गौ सेवा रक्षा समिति एवं प्रभु श्रीराम सेना के तत्वाधान में बुधवार को जिले में बढ़ते नशीले पदार्थों के संबंध में मुख्यमंत्री के नाम, कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। जिसमें समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र गुरु ने बताया कि दमोह जिले में नशीले पदार्थ जैसे कि गांजा, ड्रग्स, कोकीन, नशे के इंजेक्शन नशे की गोलियां खुलेआम बिक रही हैं।
प्रत्येक चैराहों पर 200, 250 गांजे की पुड़िया प्रत्येक दिन बेची जाती है। जिसके कारण युवा पीढ़ी नशे की गर्त में जा रही हैं। एवं उन युवाओं के परिवार अत्याधिक परेशान हैं। वर्ष 2020 में नशे के इंजेक्शन द्वारा कुछ युवाओं की मौत हुई और जिन आरोपियों द्वारा इंजेक्शन दिए गए। जिन युवाओं की मृत्यु हुई वह आरोपी वर्तमान में जेल में है लेकिन मुख्य आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए तत्काल ही इस पर रोक लगाई जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में सनी राय, दीपक वंशवर्ती, सनी उपाध्याय, सौरभ बंसवर्ती, शानू जुनेजा, ललित सैनी, चंचल अग्रवाल सहित अनेक लोग मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JgMsAR
No comments:
Post a Comment