Thursday, December 24, 2020

शिकायत के बाद अतिथि शिक्षक की नियुक्ति में गड़बड़ी की जांच

एक्सीलेंस स्कूल में अतिथि शिक्षक की नियुक्ति में हुई गड़बड़ियों की जांच चालू हो गई है। कृषि संकाय में वर्ग एक के पात्र आवेदक आनंद पिता दिनेश दुबे ने भी मध्यप्रदेश सरकार के शिकायत पोर्टल पर दर्ज कराई थी, जिसमें बताया था कि 2 वर्षों से उसकी नियुक्ति अतिथि शिक्षक पद पर स्कूल में होती रही है, मगर वर्तमान में 199 स्कोर होने के बाद उनसे 20 नंबर कम वाले अभ्यार्थी को अतिथि शिक्षक के पद पर नियुक्त कर दिया गया है।

जिसके खिलाफ उन्होंने प्राचार्य राघवेंद्र पाठक को भी अपनी शिकायत से अवगत कराया, मगर उन्होंने गोलमोल जवाब दिया कि उनकी सहमति न होने के कारण अगले अभ्यार्थी को ज्वाइन करा दिया।आनंद दुबे ने बीईओ के अलावा एमपी सरकार के शिकायत पोर्टल पर शिकायत की है।

बीईओ हटा बी एस राजपूत को मामले की जांच सौंपी गई है। मेरिट के विपरीत अतिथि शिक्षक की नियुक्ति की है, नियम के अनुसार नियुक्ति करने के निर्देश देने के बावजूद कोई कार्यवाही प्राचार्य पाठक द्वारा नहीं की गई है।

इसके अलावा अर्थशास्त्र विषय में भी नियम विरुद्ध नियुक्ति की शिकायत मेरिट सूची में अब्बल रहे मनोज राव ने वरिष्ठ अधिकारियों से की है। जिस पर भी जांच होना लंबित है। इस संबंध में प्राचार्य राघवेंद्र पाठक से चर्चा की तो उन्होंने भी गलती स्वीकार कर कहा कि राजनैतिक दबाव ज्यादा था ,अब जांच में जो निर्देश मिलेंगे उसका पालन करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hd6UiC

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA