Sunday, November 8, 2020

डीएसबी के लापता सिपाही का शव झाड़ियों में मिला, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप

गोला का मंदिर क्षेत्र से दो दिन पहले गायब हुए डीएसबी के सिपाही जगदीश भदौरिया का शव शनिवार की शाम गोला का मंदिर स्थित कटारे फार्म के मैदान में झाड़ियों के पास पड़ा मिला। सिपाही का शव पलटने पर उनके मुंह से खून निकला। सिपाही के पुत्र व परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है।

सिपाही जगदीश का शव झाड़ियों में मिला। चरवाहे की सूचना पर चौकीदार ने पुलिस को बुलाया। जगदीश बुधवार को सुबह घर से डूयूटी के लिए निकले थे। शाम को जब वे वह वापस नहीं अाए तब परिजन ने फोन लगाया लेकिन उनका फोन पहले रिसीव नहीं हुआ और फिर बंद हो गया। जगदीश के मोबाइल फोन की अंतिम लोकेशन गदाईपुरा की मिली थी। घटनास्थल पर मृतक जगदीश के कपड़ों में व शव के अासपास उनका मोबाइल फोन व पर्स नहीं मिला।

शव पलटते ही मुंह से निकला खून
सिपाही का शव मिलने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी घटनास्थल पर पहुंच गए अौर फोरेंसिक विशेषज्ञ अखिलेश भार्गव को भी बुलाया गया। पुलिस कर्मियों ने जब शव को पलटा तब मुंह से खून निकला और मुंह पर चींटे भी लग रहे थे। मृतक जगदीश वही कपड़े पहने हुए था, जिन्हें पहन कर बुधवार को वह घर से निकला था। जगदीश के पुत्र आनंद व अन्य परिजन ने जगदीश की तलाश में गोला का मंदिर पुलिस द्वारा लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

बड़ा बेटा सेना में
मृतक जगदीश के दो बेटे दिनेश भदौरिया व आनंद भदौरिया है। बड़ा पुत्र दिनेश सेना में पदस्थ है और सीमा पर ड्यूटी पर है। आनंद यहां घर पर ही साथ रहता है। बताया गया है कि जगदीश कुछ दिन से पुत्र की शादी को लेकर भी कुछ तनाव में थे।

जांच की जा रही है
जगदीश के शव पर किसी चोट औदि के निशान नहीं मिले हैं। मुंह से खून निकला है। शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है और हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है।
-अमित सांघी, एसपी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dead body of DSB's missing soldier found in bushes, family charged with murder


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32nBrUK

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA