Sunday, November 8, 2020

जेयू: चार्ट में हेरफेर कर बीएससी नर्सिंग में फेल छात्रों को पास किए जाने की शिकायत

जीवाजी यूनिवर्सिटी की मेडिकल शाखा फिर विवादों के घेरे में आ गई है। इस बार बीएससी नर्सिंग अंतिम वर्ष के कुछ छात्रों को फेल होने के बावजूद पास की मार्कशीट देने का आरोप लगा है। इसकी शिकायत कार्यपरिषद सदस्य अनूप अग्रवाल ने की है। इस शिकायत के बाद बीएससी नर्सिंग अंतिम वर्ष के चार्ट जेयू अफसरों ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। रेक्टर प्रो. डीडी अग्रवाल का कहना है कि शिकायत की जांच कराई जा रही है। इसमें कोई दोषी पाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी।
जेयू में मेडिकल कोर्सों को छात्रों को पास कराने, नंबर बढ़ाए जाने की शिकायतें पहले भी आती रही हैं। इस बार कार्यपरिषद सदस्य श्री अग्रवाल ने शिकायत की है बीएससी नर्सिंग अंतिम वर्ष के ऐसे छात्रों को पास किया गया है जो चार्ट के अनुसार फेल हैं। इनमें से कुछ छात्र ऐसे भी हैं जो पुनर्मूल्यांकन में भी पास नहीं हुए थे। श्री अग्रवाल के अनुसार इसके सुबूत भी यूनिवर्सिटी को दिए गए हैं। वहीं इस मामले में कार्यपरिषद सदस्य की शिकायत आने के बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। बीएससी नर्सिंग अंतिम वर्ष के चार्ट अफसरों ने जप्ती में ले लिए हैं ताकि कोई गड़बड़ी न की जा सके।

जांच शुरू हो गई है
बीएससी नर्सिंग अंतिम वर्ष में फेल छात्रों को पास किया गया है, इसकी शिकायत की गई है। यूनिवर्सिटी के अफसरों ने जांच शुरू की है। इस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाना चाहिए।
-अनूप अग्रवाल, कार्यपरिषद सदस्य, जेयू

शिकायत के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी
बीएससी नर्सिंग अंतिम वर्ष के फेल छात्रों को पास करने की शिकायत आई है, इसकी जांच करवाई जा रही है। जांच के बाद शिकायत सही पाई गई तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-प्रो. डीडी अग्रवाल, रेक्टर, जेयू



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
JU: Complaint of passing manipulation of charts to pass students failed in BSC Nursing


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kajD5E

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA